Politics

महिला उत्पीड़न मामले में क्यों मौन हैं प्रियंका : नितिन नबीन

Share

रायपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा और प्रदेश के स्थानीय नेता-प्रवक्ताओं के बीच विवाद को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस को घेरने का प्रयास कर रही है। बीजेपी लगातार विपक्षियों पर निशाना साध रही है। वहीं छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने प्रियंका गांधी और पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा और प्रदेश के स्थानीय नेता-प्रवक्ताओं के बीच विवाद को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस को घेरने का प्रयास कर रही है।

प्रभारी नबीन ने विपक्षियों पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की नेशनल मीडिया कॉर्डिनेटर राधिका खेड़ा रायपुर कांग्रेस मुख्यालय में अपमान पर फूट-फूटकर रो रही हैं। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस के महिला विरोधी चरित्र पर लोग सवाल उठा रहे हैं।

उन्होंने प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि हमेशा की तरह कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने चुप्पी साध रखी है। नबीन ने आरोप लगाते हुए कहा कि भूपेश के कुशासन के दौरान महिलाओं के साथ अत्याचार पर भी प्रियंका गांधी मौन रहीं थी। अब अपनी ही पार्टी में एक महिला के साथ बदसलूकी पर उनकी चुप्पी बता रही है कि महिलाओं का शोषण और अपमान कांग्रेस की परंपरा है।

इस दौरान भाजपा प्रभारी नितिन ने प्रियंका गांधी से सवाल किया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी महिला उत्पीड़न के मामले में क्यों मौन रहती हैं? जब उनके पार्टी के भीतर में ही इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button