Chhattisgarh

CM साय कुम्हारी की घटना पर जताया दुख, पीड़ित परिवार को मिलेगा 10 लाख मुआवजा व नौकरी

Share

कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस का एक्‍सीडेंट हो गया जिसमें 12 कर्मचारियों की मौत हो गई है। इस घटना पर छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने दुख व्‍यक्‍त किया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया “कल बस दुर्घटना में 12 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई। उन्‍होंने बताया इस दुर्घटना में घायल हुए 10 लोगों को एम्‍स अस्‍पताल में भर्तीा करवाया गया। यहां पर बेहतर से बेहतर इलाज हो रहा है।

इस घटना में घायल हुए कर्मचारियों का हाल चाल लेने मुख्‍यमंत्री साय अस्‍पताल भी पहुंचे यहां पर उन्‍होंने मीडिया के सवालों का जबाब देते हुए बताया मृतक परिवार के एक सदस्य को नौकरी और 10 लाख रुपए कंपनी दे रही है। इसके अलावा दुर्घटना में घायल हुए मरीजों के इलाज का खर्च भी कंपनी और सरकार वहन करेगी। घटना की न्यायिक जांच की घोषणा की गई है।

मुख्‍यमंत्री साय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट भी लिखी जिसमें उन्‍होंने लिखा दुःखद सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में 11 कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के ईलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button