National

बिल गेट्स ने मोदी का इंटरव्यू लिया: प्रधानमंत्री बोले- हमारे यहां बच्चा पैदा होता है तो AI बोलता है

Share

PM Narendra Modi Bill Gates Interview: राजनीतिक गतिविधियों में बेहद व्यस्त रहने के बीच भी पीएम नरेन्द्र मोदी ने माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के संस्थापकों में से एक बिल गेट्स के साथ एक लंबी चर्चा की है। इसका प्रसारण शुक्रवार को होगा जिसमें दोनों के बीच आर्टिफिशिएल इंटेलीजेंस (एआई) से लेकर यूपीआइ तक के उन विषयों पर बात हुई है। वार्ता का उद्देश्य यह रहा है कि किस तरह से प्रौद्योगिकी के जरिए आम जनता के जीवन में व्यापक बदलाव किया जा सकता है और वित्त से लेकर हेल्थ सेक्टर में सेवा की गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है।

इस चर्चा में पीएम मोदी ने बिल गेट्स को भारत सरकार की तरफ से अभी तक शासन व्यवस्था के विभिन्न स्तरों पर प्रौद्योगिक के सफल इस्तेमाल के कई उदाहरण बताये हैं। एआई जब चर्चा हुई तो मोदी ने मजाकिया लहजे में कहा कि भारत में जब बच्चा होता है तो वह आई (मां) और एआइ दोनों बोलता है। बिल गेट्स ने भी वैश्विक स्तर पर प्रौद्योगिकी के विकास में भारतीयों के योगदान को स्वीकार किया है।

प्रधानमंत्री के साथ चर्चा में बिल गेट्स ने कहा है कि भारतीय ना सिर्फ प्रौद्योगिकी को शीघ्रता से अंगीकार कर रहे हैं बल्कि वैश्विक स्तर पर नेतृत्व भी दे रहे हैं। भारत ने यह साबित किया है कि प्रौद्योगिकी सभी के लिए उपलब्ध हो सकती है। यह बातचीत फरवरी के अंतिम दिनों में हुई जब गेट्स भारत के दौरे पर आये थे। इसके बारे में गेट्स ने कुछ जगहों पर बयान भी दिया था और भारत सरकार के नेतृत्व में यहां तकनीकी के इस्तेमाल की प्रगति की जबरदस्त प्रशंसा भी की थी। उन्होंने पीएम मोदी से हुई बातचीत को काफी सुखद करार दिया था।

इस वार्ता में एक जगह पीएम मोदी ने भारत में महिला विकास में प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल की चर्चा करते हुए ड्रोन दीदियों की चर्चा की है। उन्होंने कहा है कि गांव की महिलाएं सिर्फ गाय-भैंस नहीं चराएंगी। मैं उनके हाथ में तकनीक देना चाहता हूं। अब महिलाएं उन्हें बताती हैं कि पहले वह साइकिल चलाना नहीं जानती थी लेकिन अब द्रोन चलाना सिख गई हैं। पीएम मोदी ने उन्हें नपो ऐप के बारे में भी विस्तार से बताया जिसे जान कर बिल गेट्स आश्चर्यचकित रह गये थे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button