CrimeInternational

हरीश से हैरिश और अनुराग से रेहान बनने की क्या है कहानी?

Share

NIA के इनपुट पर असम STF ने ISIS के इंडिया हेड हरिस फारूकी को उसके साथी समेत गिरफ्तार किया है. दोनो आतंकी बांग्लादेश बॉर्डर क्रोस करके भारत आए थे। दोनो आतंकियों की NIA को तलाश थी। इनको पकड़ने के लिए इंटरनेशनल बॉर्डर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। चौंकाने वाली बात है कि हैरिस पहले हरीश था और रेहान पहले अनुराग था। इनका कच्चा चिट्ठा समझना जरूरी है. असल में गिरफ्तारी बुधवार सुबह लगभग 4.15 बजे धुबरी के धर्मशाला क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार करने के बाद हुई है।हरीश उर्फ हैरिस अजमल फारूकी पुत्र अजमल फारूकी निवासी चकराता, देहरादून भारत में ISIS का मुखिया है. उसका साथी अनुराग सिंह उर्फ रेहान पुत्र मनबीर सिंह निवासी दीवाना, पानीपत का रहने वाला है. फारूकी के संपर्क में आने पर वह अपना मजहब बदलकर रेहान बन गया। इतना ही नहीं वह ISIS के लिए काम करना शुरू कर दिया। अनुराग सिंह उर्फ रेहान की पत्नी बांग्लादेशी नागरिक है। इन दोनों का मकसद भारत में ISIS का नेटवर्क स्टेबलिश करना था। दोनों भारत में ISIS के लिए भर्ती, आतंकी फंडिंग और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साज़िश रच रहे थे। दोनों के खिलाफ NIA, ATS लखनऊ, में मुकदमे दर्ज है। दोनो आरोपियों को असम STF ने NIA को सौंप दिया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button