ChhattisgarhPolitics

बस्तर में पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी, 12 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

Share

छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट पर पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन BJP और कांग्रेस ने अपनी ताकत झोंक दी। जगदलपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में भाजपा से बस्तर लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान CM साय ने बस्तर की सीट प्रचंड बहुमत से जितने का दावा किया। नामांकन के दौरान भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, डिप्टी CM अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान PCC चीफ दीपक बैज, प्रदेश सह प्रभारी सप्तगिरी उल्का और बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल भी मौजूद थे। कांग्रेस प्रत्याशी कवासी ने 2 बार अलग-अलग नामांकन पत्र दाखिल किया। कांग्रेस ने जगदलपुर के लालबाग मैदान में नामांकन सभा का आयोजन किया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेसियों ने सभा को संबोधित करते हुए BJP पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते दीपक बैज हमारे सबसे बड़े नेता है। उनकी अगुवाई में प्रदेश की सभी सीटों को जितना है।

लखमा ने केंद्र में भाजपा की सरकार फिर बनने से संविधान और बस्तर को खतरा बताया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमें EVM पर भरोसा नहीं है। बैलेट पेपर से चुनाव होने चाहिए। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में प्रवेश करने वालों पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कटाक्ष किया है। पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा विपक्ष में रहने के दौरान जिन नेताओं को भ्रष्टाचारी बताती है उनके पार्टी में शामिल होने के बाद उन्हें वॉशिंग मशीन से धो देती है। बस्तर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए मतदान होंगे, जिसके लिए 12 अभ्यर्थियों ने कुल 18 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button