International

बड़ा हादसा : मछली पकड़ने वाली नाव डूबी, 91 लोगों की मौत, कई लापता

Share

ईस्ट अफ्रीकी देश मोजाम्बीक में बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, रविवार देर रात एक नाव डूबने से 91 लोगों की मौत हो गई है। इनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मछली पकड़ने वाली नाव पर 130 लोग सवार थे, जो इसकी क्षमता से ज्यादा थे। इनमें से अब तक 5 लोगों को बचाया गया है। जबकि कई लापता हैं। ये लोग मोजाम्बीक के नामपुला प्रांत के लुंगा शहर से मोजाम्बीक के मुख्य द्वीप जा रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि सभी हैजा की बीमारी से बचने के लिए पलायन कर रहे थे।

जनवरी 2023 से अफ्रीका के कई देशों में हैजा बीमारी फैली है। मोजाम्बीक ​​​​​​का नामपुला प्रांत इससे सबसे ज्यादा प्रभावित प्रांतों में से एक है। हैजा फैलने का मुख्य कारण दूषित खाना और पानी है। इसमें उल्टी-दस्त की समस्या होती है, जिससे डिहाइड्रेशन की स्थिति पैदा हो जाती है और समय पर इलाज न हो तो कुछ ही घंटों में मौत भी हो सकती है। यूनिसेफ के मुताबिक मौजूदा प्रकोप 25 साल का सबसे खतरनाक है। अक्टूबर 2023 से अब तक मोजाम्बीक में हैजा के 13 हजार 700 मामले सामने आए हैं। वहीं 30 लोगों की मौत हुई है। लगभग 400 साल तक मोजाम्बीक द्वीप पुर्तगाली पूर्वी अफ्रीका की राजधानी रहा। यह द्वीप अपने कोलोनियल आर्किटेक्चर के लिए यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की लिस्ट में शामिल किया गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button