Chhattisgarh

लोकसभा निर्वाचन 2024 : तीसरे चरण के लिए आज थमेगा प्रचार

Share

लोकसभा निर्वाचन 2024 : 7 सीटों पर तीसरे चरण के लिए आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। आज शाम 5 बजे तक प्रत्याशी डोर टू डोर जनसंपर्क कर सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सूरजपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। तीसरे चरण के अंतिम दिन सीएम विष्णुदेव साय 2 सभाओं को संबोधित करेंगे। वे सूरजपुर और सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में सभाएं करेंगे।

तीसरे चरण के लिए आज चुनाव प्रचार थमने वाला है। रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर चांपा में 7 मई को मतदान होगा। जिसेक लिए आज शाम 5 बजे तक प्रचार थम जाएगा। शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। वहीं वोटिंग के लिए 6 मई को मतदान दल रवाना हो जाएंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज सूरजपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। सूरजपुर के हाई स्कूल स्टेडियम में चुनावी सभा करेंगे। सरगुजा से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और कई मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे

तीसरे चरण के अंतिम दिन सीएम विष्णुदेव साय 2 सभाओं को संबोधित करने वाले हैं। वे आज सूरजपुर और सारंगढ़ बिलाईगढ़ में सभाएं करेंगे। रायपुर से सुबह 10:35 पर अंबिकापुर के लिए रवाना होंगेदो सभाओं के बाद शाम 4.40 को वापस रायपुर लौंट आएंगे।

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता उड़ीसा में प्रचार-प्रसार करेंगे। पार्टी ने उड़ीसा में कांग्रेस के नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री कवासी लखमा, मोहन मरकाम, विधायक संदीप साहू, लखेश्वर बघेल को पार्टी ने स्टार कैपेनर बनाया है। 7 तारीख के बाद सभी कांग्रेस नेता उड़ीसा जाएंगे। उड़ीसा में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार-प्रसार करेंगे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button