National

भीषण सड़क हादसा, ओवर ब्रिज से गिरी बस पांच लोगों की मौत, 38 से अधिक घायल

Share

Bus Accident: एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आई हैं, जहां NH-16 पर एक फ्लाईओवर से बस नीचे फिसल गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 38 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कर दिया।

जानकारी के अनुसार, जाजपुर के पास बस NH-16 के पास यह हादसा हुआ। जहां एक फ्लाईओवर से बस नीचे फिसल कर गिर गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 38 गंभीर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

ओडिशा के कटक से दीघा जा रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही राहत बचाव की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू करने के लिए स्थानीय लोगों की मदद ली गई। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया। जबकि गंभीर घायलों को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button