Chhattisgarh

तालाब में नहाते समय बच्चे के गले में फंसी मछली, अस्पताल में भर्ती

Share

तालाब में नहाते समय एक बालक के मुंह में मछली घुस गई और वह गले में फंस गई। बालक को गंभीर स्थिति में सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम करुमहु निवासी कुंवर सिंह गोंड का पुत्र समीर गोंड (14)आज सुबह लगभग 10 बजे गांव के जूना तालाब में दोस्तों के साथ नहाने गया था। नहाते समय उसके मुंह में एक मछली घुस गई।

मछली उसके गले में फंस गई।बच्चा घबरा गया और रोने लगा दोस्तों ने इसकी सूचना घर वालों को दी और 108 संजीवनी एक्सप्रेस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा लाया गया । यहां डाक्टरों ने मछली को निकालने का प्रयास किया मगर वे असफल रहे।उसकी हालत गंभीर होने पर उसे सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया।

डाक्टरों के मुताबिक मछली गले से नीचे फंसी है और वह कांटे वाली मछली है।स्वजन बालक को लेकर बिलासपुर पहुंच गए हैं वहां उसका उपचार चल रहा है।सीचसी अकलतरा के डाक्टरों के अनुसार बालक के गले का आपरेशन करके मछली को निकाला जा सकता है। बहरहाल बालक का उपचार जारी है।इस घटना से उसके माता पिता के आलावा स्वजन परेशान हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button