Chhattisgarh

कांकेर में आठ से दस नक्सलियों के मारे जाने का दावा, बीएसएफ के 2 जवान जख्मी

Share

रायपुर : कांकेर जिले के छोटे बेठिया के माड़ इलाके में पिछले एक घंटे से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। पुलिस ने दावा किया है कि एनकाउंटर में कई नक्सली मारे गए हैं। वहीं दो जवान घायल हुए हैं। इसकी पुष्टि कांकेर एसपी आई के एलेसेला ने की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के छोटे बेठिया के माड़ इलाके में मंगलवार की दोपहर बाद लगभग एक घंटे तक पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चली। पुलिस ने दावा किया है कि एनकाउंटर में कई नक्सली मारे गए हैं। वहीं दो जवान घायल हुए हैं। इसकी पुष्टि कांकेर एसपी आई के एलेसेला ने की है। एसपी में बताया कि, मुठभेड़ में घायल जवानों को जंगल से निकालने के लिए सुरक्षाबलों की अतिरिक्त टुकड़ी रवाना कर दी गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button