ChhattisgarhMiscellaneous

गजब के सर्वशिक्षा अभियान, स्कूलों में मिला लैपटॉप पहुंचा शिक्षक के घर,डिजिटल पढ़ाई से बच्चे दूर,अधिकारी अंजान

Share

कवर्धा। कवर्धा में शिक्षा भगवान भरोसे चल रहा हैं, यहां अधिकारी अपने ही मौज में हैं तब भी तो चार माह बाद भी स्कूलों में दिए गए लैपटाॅप की जानकारी अधिकारियों को नहीं है। जी हां बच्चों को डिजिटल व अच्छी पढाई के लिए जिले के 141 स्कूलों में दो-दो नग लैपटाॅप दिया गया हैं लेकिन आज तक बच्चों को लैपटाॅप से किसी प्रकार से पढाई नहीं कराई गई है। इससे उन्हे हाईटेक पढाई का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। जबकि शासन द्वारा जिले के 141 स्कूलों में 282 लैपटाॅप का वितरण किया गया है। लेकिन सर्व शिक्षा अभियान के अधिकारियों को कितना लैपटाॅप दिया गया है। इसकी तक जानकारी नहीं होने से शिक्षक मनमानी कर रहे है। जबकि स्कूल में बच्चों को इससे पढाई कराना था। ऐसे न कर बच्चों को लैपटाॅप की पढाई से दूर रखा गया है।

प्रोजेक्टर से होना था पढाई

जिले के 141 स्कूलों को चयन कर इन स्कूलों में लैपटाॅप व प्रोजेक्टर के माध्यम से पढाई कराया जाना था। इसके लिए स्कूलों में लैपटाॅप दे दिया गया लेकिन प्रोजेक्टर का कोई अता पता नहीं है। जबकि लैपटाॅप के साथ ही प्रोजेक्ट भी दिया जाना था। तब बच्चों को प्रोजेक्टर से पढाई कराना था। लेकिन प्रोजेक्टर नहीं मिलने से पढाई नहीं हो सकी।

शिक्षक देख रहे फ़िल्म

मजे की बात यह हैं कि जिले के 141 स्कूलों को 282 नग लैपटाॅप वितरण किया गया हैं लेकिन यहां स्कूलों में एक भी लैपटाॅप दिखाई नहीं देता है। क्योंकि शिक्षक अपने घर लेकर चले गए हैं और उस लैपटाॅप का नीजी उपयोग कर रहे हैं या फिल्म देखने का काम आ रहा है। जबकि बच्चों की पढाई के लिए दिए गए लैपटाॅप का दूरुपयोग किया जा रहा है। इसे बच्चों की पढाई का कोई लाभ नहीं मिल रहा है।विनोद श्रीवास्तव, जिला मिशन समन्वयक, सर्व शिक्षा अभियान कबीरधाम ने कहा, जिले के 141 स्कूलों में शासन की तरफ से डिजिटल पढाई के लिए लैपटाॅप दिया गया है। प्रोजेक्टर नहीं लगने से पढाई नहीं हो सका है। कितना नग लैपटाॅप दिया गया हैं इसकी जानकारी मांगी गई हैं। वर्तमान में लैपटाॅप कहां हैं इसकी जानकारी ली जाएगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button