Chhattisgarh

रायपुर में गटर साफ़ करने उतरे होटल के 2 कर्मियों की मौत, मचा हड़कंप

Share

रायपुर : राजधानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अशोका बिरयानी में गटर साफ करने के दौरान दो कर्मचारियों की दम घुटने से मौत हो गई।
सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक रायपुर के तेलीबांधा थाना अंतर्गत जोरा में स्थित अशोका बिरयानी में दो मजदूर गटर साफ करने के लिए उतरे थे। इसी दौरान दोनों मजदूर बेहोश गए। उन्हें तत्काल वी केयर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुचना पर पहुंची पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

मृतकों की शिनाख्त डेविड साहू पिता यशवंत राम उम्र 19 साल निवासी खामहरिया जिला धमतरी और नीलकुमार पटेल पिता जगदीश पटेल उम्र 30 साल निवासी खुटादरहा जांजगीर – जिला जांजगीर के रूप में हुई है। मृतक कमलेश चांपा जांजगीर और डेविड धमतरी का निवासी था। बताया जा रहा है कि तेलीबांधा स्थित अशोका बिरयानी के कर्मचारी बिना कोई सेफ्टी के गटर में साफ सफाई करने उतरे थे। इस दौरान शायद गड्ढे में जहरीले गैस के संपर्क में आ गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई होगी। फिलहाल मामले में जांच जारी है। जानकारी ये भी मिली है कि बिरयानी सेंटर वालों ने साफ सफाई के लिए एक गड्ढा बना कर रखा था। दोनों कर्मचारी अशोका बिरयानी में इलेक्ट्रिशियन थे और दोनों से गटर साफ करवाया जा रहा था।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button