Politics

सोच रहा हूं कि जब्त पैसे जनता को लौटा दूं : पीएम मोदी 

Share

Lok Sabha Election 2024 : उत्तर प्रदेश के आगरा में पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव को लेकर एक बड़ी रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार पर लगातार कार्रवाई चल रही है। भ्रष्टाचारियों से पैसा वापस लौटाया जा रहा है।

मैं सोच रहा हूं कि भ्रष्टाचारियों से आया पैसा जनता को लौटा दूं। लोकसभा चुनाव 2014 में भी पीएम मोदी ने कुछ इसी प्रकार का वादा किया था। उन्होंने कहा कि कुछ लोग विरोध में बौखला गए हैं। भारत के लोगों की शक्ति विपक्ष को पसंद नहीं है।

विपक्ष वोट बैंक की राजनीति कर रहा है। बिना भेदभाव सबको योजनाओं का लाभ दिया गया है। बिना भेदभाव के विकास मोदी की गारंटी है। हम तुष्टीकरण की राजनीति नहीं करते हैं। विपक्ष पर करारा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर हम आरक्षण नहीं देंगे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button