दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, बोलीं- 2022 होगा आखिरी सीजन
/ खेलनई दिल्ली
नई दिल्ली। भारतीय महिला टेनिस को ऊंचाइयों पर ले जाने वाली टेनिस सुपरस्टार सानिया मिर्जा ने बुधवार को टेनिस से संन्यास का ऐलान किया है। 35 साल की सानिया मिर्जा ने घोषणा की कि 2022 उनका अंतिम सत्र होगा। क्योंकि उनका शरीर ‘थक रहा’ है और उनके अंदर प्रत्येक दिन के दबाव के लिए ऊर्जा और प्रेरणा अब पहले जैसी नहीं है। बता दें कि ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 में भारत की इस दिग्गज खिलाड़ी को हार का सामना करना पड़ा है।
अधिक जानकारी के लिए:
पत्रिका